पीएम अंकल, दे दो ना मेरा पापा
-आठ साल बाद भी लापता फ्लाईट इंजीनियर का सुराग नहीं - पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से 16 नवंबर 2004 से है लापता प्रधानमंत्री के नाम एक मासूम का पत्र -आद्या झा (निक्की) पीएम अंकल, मेरा पापा दे दो ना, प्लीज. मुङो पता है, मेरे पापा संजय कुमार झा आप लोगों के पास ही हैं. उन्हें आप लोगों ने कहीं छिपा दिया है. आप लोग झूठ कहते हैं, वह खो गये हैं. वह कोई बच्च हैं या गुड़िया जो खो जायेंगे. आठ साल हो गये. अब और मजाक मत कीजिये. देखो ना, मैं भी अब आठ साल की हो गयी. लेकिन पापा को सिर्फ फोटो में ही देखा है. मम्मी-दादी से जब भी पूछती हूं, पापा कब आयेंगे, तो हमेशा कहती हैं, बाबू, जल्दी आ जायेंगे. और न जाने क्यों रोने लगती हैं. सभी लोग कहते हैं कि पापा जहां पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में डय़ूटी कर रहे थे, वहां से खो गये. हमें इतना बेवकूफ समझते हैं क्या ? मम्मी पूरी-पूरी रात सोती नहीं. पापा के लिए रोती हैं. नानी कह रही थी, पापा-मम्मी की शादी के कुछ...