Posts

बस यूं ही

इस बार तो गुस्सा इतना था कि बात न करने की कसम खा ली। पर जब वो मुस्कुराता हुआ आया तो,  सारी कसमें टूट गयीं दे करके गाली। ----- मेरी ख़ामोशी को बेरुखी न समझ,  चुप्पी में भी तुम्हारा ही जिक्र मिलेगा। --- दिल न तोड़ने के चक्कर में  बार-बार टूटता चला गया ।  उनकी ख़ुशी की खातिर,  खुद से रूठता चला गया। ----- ऐसे ऐसे फरेबियों से पड़ा है पाला कि इनदिनों खुद पर भी यकीं होता नहीं

Doctor by day, musician and writer by night

Image
Kolkata: The scalpel gives way to a harmonium and the surgeon in 80-year-old Samir K Gupta steps aside for the artist as he gives musical life to some poems of 'Gitanjali' by Nobel laureate Rabindranath Tagore. Gupta, who runs a city orthopaedic clinic, is a devoted doctor during the day and spends long hours of his nights composing music and writing books. " 'Gitanjali' has 157 poems, of which Tagore had given music to 85. The music to one was given by the iconic Shantideb Ghosh while I have given tunes to the remaining 71," Gupta told IANS. Samir K Gupta runs a clinic, is a devoted doctor and spends long hours composing music and writing books. "Noted Rabindra Sangeet exponents including Arghya Sen and Promita Mallik have rendered their voice to my tunes," he added. Mallik said: "In spite of being a very busy doctor, he has done a commendable job. I enjoyed singing the songs. Tagore is beyond comparison, but I think Gupta has done j...

झाड़ुओं की महासभा में बवाल

Image
राहुल मिश्र, कोलकाता  ------------------- देश में अचानक से बढ़ी पूछ और मिली इज्जत के कारण कुछ झाड़ुओं का दिमाग सातवें आसमान पर हैं. उनमें श्रेय लेने की होड़ सी मची है. एक तरफ मोदी झाड़ू कहता फिर रहा है कि सारा मान मेरी वजह से मिला है, क्योंकि गांधी जयंती पर मुङो ही प्रधानमंत्री ने अपने हाथों में लेकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. वहीं केजरी झाड़ू कह रहा है कि आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न बन कर इसकी शुरुआत मैंने की, जब दिल्ली से लेकर पूरे देश में पार्टी के समर्थक झाड़ू लेकर निकलते थे. वहीं नगर निगम व नगर पालिका झाड़ुओं ने दोनों झाड़ुओं की दावेदारी पर कड़ी आपत्ति जतायी है, उनका कहना है ये लोग सिर्फ सुर्खियां बटोरने में लगे हैं, असली काम तो वर्षो से हम लोग करते आ रहे हैं. झाड़ुओं के बीच इस तरह की बयानबाजी और विवाद को बड़े-बुजुर्ग-बुद्धिजीवी झाड़ुओं ने गंभीरता लिया और रामलीला मैदान में महासभा बुलायी. सहासभा में देश भर से रेल व ट्रकों में लद-लद कर भारी संख्या में झाड़ू पहुंचे. कोई आम आदमी पार्टी की टोपी लगाये था, तो कोई भगवा पट्टी धारे. कई ग्लैमरस भी थे तो कइयों की रईसी...

मन मार कर क्या जीना

Image
ये खुशमिजाजी, खुलापन, जिंदा रखता है बालपन । ये खिलखिलाना, चहक जाना, नहीं चाहता इन्हें मारना । ये अहम, इज्जत, अहमियत, बिना मोहब्बत बेकीमत । लोगों का क्या, कुछ तो कहेंगे ही, उनकी बातों से क्या दिल दुखाना । गंभीरता के घेरे में गम घेरता है, मुखौटे चढ़ा कर क्या रहना । दिल की बात जुबान पर आये, दबा कर क्यों बोझ बढ़ाना । मन है इश्वर, मन ही अल्लाह, मन मार कर क्या जीना । -राहुल मिश्रा 

नींद से जागे श्रीहरि और दो मांओं की कोख से जन्मा जरासंध

Image
बिहार के राजगीर में अाज भी मौजूद है ऐतिहासिक जरासंध अखाड़ा, जहां कभी मल्लयुद्ध के दौरान पांडव भीमसेन ने श्रीकृष्ण के इशारे पर मगध सम्राट जरासंध का वध किया था. द्वापर युग में महाभारत से पहले पांडव भीमसेन मल्लयुद्ध के दौरान मगध सम्राट जरासंध को पटखनी देते हुए ।  देवोत्थान एकादशी को ही दो रानियों से आधा-आधा पैदा हुआ था जरासंध आज भी मगध समाज जरासंधेश्वर जयंती को बतौर जेठान पर्व मनाता है. क्या आप जानते हैं, हमारे पौराणकि ग्रंथ व ऐतिहासिक दस्तावेज ऐसे पात्नों, योद्धाओं व विभूतियों से भरे पड़े हैं, जिन्हें जनमानस उनकी नकारात्मक भूमिका के लिए ही जानता-समझता आया है. पर ऐसे विभूतियों के व्यक्तित्व का एक और पक्ष भी है, जिसे देश-समाज के ज्यादातर लोग नहीं जानते. ऐसी विभूतियों या योद्धाओं को आज भी कतिपत जातियां-जनजातियां ना सिर्फ आदर्श मानती हैं, बल्कि उन्हें विधिवत पूजती हैं. उसे परवाह नहीं है कि धर्म-पुराण या आज के धर्म-गुरु   ऐसी विभूतियों को कैसे व किस रूप में परिभाषित करते हैं. हाल में पता चला कि आज भी मिहषासुर को पूजनेवाले हैं, जो ऐसे ही कितने दैत्यों या नकारात्मक किरदारों को सदियों से...

बंगाल में पुलिसवालों को सिंघम की जरूरत

Image
विकास गुप्ता, कोलकाता पुलिसवालों से अगर पूछें कि आपकी फेवरिट फिल्म कौन सी है, तो अधिकतर कहेंगेसिंघम, क्योंकि फिल्म में जब विलेन के सामने बाजीराव सिंघम कहता है अटा माझी सटकली, तो वे भी अपने रौब में आ जाते हैं, सीना चौड़ा हो जाता है. लेकिन पश्चिम बंगाल में वर्दीवालों को यह एहसास सिर्फ सिनेमा देखने के दौरान ही होता है, तभी तो जब जो चाहे पीट कर चला जाता है. थाने में घुस कर धमकी व अपशब्द सुना जाता है. ये सिंघम के दीवाने गोली-बम की मार भी ङोल जाते हैं और  कार्रवाई करने से पहले अपराधी की औकात पूछ लेते हैं कि कहीं उसकी पहुंच किसी नेता, मंत्री या मुख्यमंत्री तक तो नहीं. क्या पता गिरफ्तार कर ले गये तो कहीं सीएम स्वयं थाने ना आ पहुंचे और अपशब्दों से इज्जत उतार जायें. या फिर फोन पर ही कोई माई-बाप ना आ टपके. जी हां, नयी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही यह आलम है. हाल ही में एक पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ मिल कर ट्रैफिक सर्जेट के साथ वहां मौजूद पुलिसवालों की पिटाई कर दी, क्योंकि उन्होंने नो पार्किग जोन में खड़ी टैक्सी पर केस दर्ज किया था. जब मार खाकर पुलिसवाले थाने पहुंचे तो उस पार्षद का न...

मुलायम, लालू व करुणानिधि की राह पर ममता

Image
-वंशवाद की राजनीति का स्याह पक्ष नवीन श्रीवास्तव भारतीय राजनीति में वंशवाद या भाई-भतीजावाद कोई नयी बात नहीं है. अलग-अलग समय में वंशवाद के मसले पर कांग्रेस को पानी पी पीकर कोसने वाले राजनीतिक दल भी इससे अछूते नहीं हैं. उन्हें भी यह रोग लग चुका है. सारधा घोटाले की सीबीआइ जांच, बर्दवान विस्फोट कांड की एनआइए जांच व विपक्षियों के चौतरफा हमलों से हिली पश्चिम बंगाल सरकार की मुखिया ममता बनर्जी ने भी अंतत: अपने परिवार पर ही भरोसा जताया है. अपने राजनीतिक सिपहसालार मुकुल राय व उनके करीबियों के पर कतरने के बाद उन्होंने अपने भतीजे (अभिषेक बनर्जी)का विधिवत अभिषेक किया है. अपनी पार्टी के दो युवा संगठनों तृणमूल युवा व तृणमूल यूथ कांग्रेस का विलय कर अभिषेक को उसका मुखिया बना दिया है. उन्हें भी लगने लगा है कि अभिषेक के जरिये पार्टी का चेहरा बदला जा सकता है. सवाल यह है कि क्या उनकी पार्टी में दूसरे योग्य नेताओं की कमी हो गयी है या वह भी कांग्रेस समेत दूसरे दलों की तरह भाई-भतीजावाद को ही पल्लवित और पुष्पित कर रही हैं. इससे पहले भी दूसरे दल मसलन समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), राष्ट्रवादी ...